ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police alert : बिहार के कई जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पटना सिविल कोर्ट से दो युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार JEHANABAD: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो जवान घायल Bihar Land News : बोधगया अंचल के सभी कर्मचारियों की जॉब हिस्ट्री तैयार करने और संपत्ति दस्तावेजों की जांच का आदेश, विजय कुमार सिन्हा सख्त Bihar land news : सैन्य कर्मियों और विधवाओं के भूमि मामलों में अब नहीं होगी देरी, तत्काल प्रभाव से होगा काम; गड़बड़ी करने वालों पर FIR के आदेश Bihar Bhumi: डिप्टी CM विजय सिन्हा ने CO को ऑन स्पॉट नाप दिया- प्रधान सचिव से कहा- तुरंत हटाइए और शोकॉज पूछिए BIHAR BHUMI : सर...CO 25 हजार रू घूस लिया है..बॉडीगार्ड के माध्यम से, भड़के विजय सिन्हा ने SP से कहा- खोज कर लाइए और ऑपरेशन करिए, सीओ का पावर सीज होगा.... BIHAR BHUMI : विजय सिन्हा ने राजस्व कर्मचारी को लगाई फटकार,कहा -15 दिनों में काम करो वरना इस अंचल में नहीं रहने दूंगा Land Record : गलती से नाम हटा दिया सर: राजस्व कर्मचारी ने मान ली गलती, विजय सिन्हा ने कहा – खुद वेतन से 4 साल के आवागमन खर्च का करें भुगतान BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा जल्द ही प्रखंड में शुरू करेंगे जनसंवाद कार्यक्रम, कहा - हर हाल में होगा सभी समस्या का निपटारा BIHAR BHUMI : बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों के ट्रांसफ़र का विजय सिन्हा ने दिया निर्देश, समस्या के हिसाब से कर्मियों की संख्या तय करने का आदेश

अकाली दल ने BJP से 40 साल पुराना रिश्ता तोड़ा, NDA से खुद को बाहर किया

अकाली दल ने BJP से 40 साल पुराना रिश्ता तोड़ा, NDA से खुद को बाहर किया

26-Sep-2020 10:37 PM

DESK : संसद में किसान बिल को पास कराकर मोदी सरकार ने भले ही इसे कानून का स्वरूप दे दिया हो लेकिन अब उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल ने 40 साल पुराना रिश्ता खत्म कर खुद को एनडीए से अलग कर लिया है। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में किसान बिल के विरोध को देखते हुए यह फैसला किया है।


इस बात के संकेत उसी वक्त मिल गए थे जब अकाली दल कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने उस वक्त ही कहा था कि हम पंजाब की जनता के खिलाफ गठबंधन नहीं चला सकते। हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफा देने के बाद अब अकाली दल ने खुद को गठबंधन से अलग कर लिया है।


आपको बता दें कि पंजाब में लगातार किसान बिल के विरोध में आंदोलन चल रहा है। पंजाब में किसान कृषि बिल के विरोध में सड़क पर उतरे हुए हैं और इसी को देखते हुए अकाली दल ने खुद को एनडीए से अलग करने का फैसला किया है। शिरोमणि अकाली दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया है।