‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
30-Nov-2020 07:32 PM
DESK : कृषि कानून में के मसले पर एक तरफ किसानों का आंदोलन है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की मुश्किल उसके सहयोगी दल भी बढ़ा रहे हैं. किसान आंदोलन को देखते हुए एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दे डाली है. आरएलपी के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि सरकार को तत्काल कृषि कानून वापस लेनी चाहिए.
आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट करते हुए लिखा है कि अमित शाह जी देश में चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से संबंधित लाए गए तीन विधायकों को तत्काल वापस लिया जाए और स्वामीनाथन आयोग की संपूर्ण सिफारिशों को लागू किया जाए. इतना ही नहीं बेनीवाल ने यह भी कहा है कि किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मांग के अनुरूप उचित स्थान दिया जाना चाहिए. बेनीवाल ने कहा है कि चुकी आरएलपी एनडीए का घटक दल है लेकिन किसान और जवान दोनों की अहमियत हम समझते हैं, लिहाजा हमें किसान हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए.
इसके पहले कृषि कानून के मुद्दे पर अकाली दल ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था और वह एनडीए से अलग हो गई थी. अकाली दल केंद्रीय कैबिनेट से भी अलग हो गया था और अब बेनीवाल में बीजेपी के सामने यह नई शर्त रख मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. अगर आरएलपी एनडीए छोड़ती है तो कृषि कानून को लेकर बीजेपी से अलग होने वाली है दूसरी पार्टी होगी.