ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : नागार्जुन-राहुल भी किसान आंदोलन की जमीन पर उतरे थे, चिंताहरण स्मृति व्याख्यान में सामने आए नए तथ्य; पढ़े पूरी खबर Bihar Police : IG के घर पहुंची पुलिस, 2 घंटे से बंद कमरे में हो रही पुछ्ताक्ष; पूर्व सांसद और वर्तमान विधयाक केस से जुड़ा है मामला; SP ने जारी किया था नोटिस Bihar cab service : बिहार में ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ओला-उबर से 30% तक सस्ती होगी सवारी; जानिए क्या है ख़ास प्लान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 15वां दिन: लॉ एंड ऑर्डर पर घिरी सरकार, विनियोग विधेयक 2026 होगा पेश Bihar MDM News : अब बच्चों के खाने पर होगी सीधी निगरानी, तीन साल तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड; शिक्षा विभाग का सख्त फैसला Bihar sand mining raid : अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान हमला, होम गार्ड घायल; जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए माफिया NEET student death case : NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा एक्शन, रीना कुमारी से CBI की लंबी पूछताछ; जानिए क्या है इनका इस केस से नाता Bihar Police Week 2026: हर पुलिस लाइन में हाई स्कूल, ‘पुलिस दीदी’ पहल और AI से होगी स्मार्ट पुलिसिंग Bihar Weather : फरवरी में ही गर्मी का असर: बिहार में तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

1 साल में 800 करोड़ रुपए BJP को मिला चंदा, अकेले टाटा कंपनी ने दिया 356 करोड़, जानिए बाकी कंपनियों के बारे में

1 साल में 800 करोड़ रुपए BJP को मिला चंदा, अकेले टाटा कंपनी ने दिया 356 करोड़, जानिए बाकी कंपनियों के बारे में

13-Nov-2019 03:16 PM

DELHI: सत्ता में रहने के बाद राजनीतिक दलों पर देश की कंपनियां पैसे की बरसात कराती है. जो पार्टी सत्ता से बाहर होती है उसकी तरफ ये कंपनियां ध्यान ही नहीं देती और उस पार्टी की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है.केंद्र में सत्ता चला रही बीजेपी को एक साल के अंदर 800 करोड़ रुपए चंदा मिला है. वही, सत्ता से बेदखल कांग्रेस को मात्र 146 करोड़ रुपए मिला है. 

सबसे अधिक टाटा ने दिया चंदा

बीजेपी ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उसे ऑन लाइन और चेक के माध्यम से एक साल में 800 करोड़ रुपए चंदा मिला है. इसमें टाटा कंपनी की प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 356 करोड़ दिया है. द प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 67 करोड़ चंदा दिया है. इस ट्रस्ट को कई कॉरपोरेट घरानों का समर्थन मिला हुआ है. 

टाटा के बाद इन कंपनियों ने भी दिल खोलकर दिए करोड़ रुपए

टाटा के बाद बीजेपी को आईटीसी ने 23 करोड़, मॉडर्न रोड मेकर्स कंपनी ने 15 करोड़, बीजी शिरके कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी ने 15 करोड़, हीरो ग्रुप ने 12 करोड़, आदि एंटरप्राइजेज ने 10 करोड़, निरमा ने 5 करोड़, जेवी होल्डिंग्स ने 5 करोड़, सोम डिस्टलरीज ने सवा 4 करोड़, लोढ़ा डेवलपर्स ने 4 करोड़, प्रगति समूह ने सवा तीन करोड़ समेत कई कंपनियों ने पैसा भाजपा को चंदे के रूप में दी है.