ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / KASHMIR UPDATE: शोपियां में सड़क पर बिरयानी खा रहे NSA, कश्मीरियों को सबकुछ...

KASHMIR UPDATE: शोपियां में सड़क पर बिरयानी खा रहे NSA, कश्मीरियों को सबकुछ सामान्य होने का भरोसा दे रहे डोभाल

07-Aug-2019 07:42 PM

By 9

DESK: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद अब केंद्र सरकार की पहली कोशिश घाटी में हालत को सामान्य करना है. फिलहाल लोगों के किसी भी विरोध को कम करने के मकसद से घाटी में मोबाइल सेवाएं बंद हैं, धारा 144 लागू होने के चलते लोग घरों में कैद हैं. लेकिन शोपियां से जो खबरें आ रही हैं वो चौंकाने वाली हैं. चौंकाने वाली इस लिहाज से हैं कि बीच सड़क पर एनएसए अजित डोभाल आम कश्मीरियों के साथ बिरयानी खा रहे हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं. सड़क पर आम कश्मीरियों के साथ खाना खा रहे एनएसए लोगों से बीच सड़क पर उनका हाल जान रहे हैं. यह तस्वीरें इसलिए चौंकाती हैं कि अमूमन एनएसए की ऐसी तस्वीरें दिखाई नहीं देती हैं. अजित डोभाल की यह कोशिश सरकार की तरफ से आम कश्मीरियों का दिल जीतने की कोशिश मानी जा रही है. वहीं अजित डोभाल ने कश्मीर दौरे के दौरान वहां तैनात सुरक्षा बलों से भी मुलाकात की है. बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा से धारा 370 को हटाए जाने के बाद रााष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राज्य से इस धारा के खात्मे को लेकर अपनी मुहर लगा दी है. ऐसे में एनएसए का यह दौरा सरकार की तरफ से एक पहल मानी जा रही है जिससे आम कश्मीरियों में भरोसा कायम हो सके.