ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

'अजीब दास्तां है ये ...', दाम पूछ फल नहीं लेना ग्राहक को पड़ा महंगा, दुकानदार ने मारा चाकू

21-Oct-2023 03:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : भारत के लोगों में यह एक आम आदत होती है कि वो कोई भी चीज़ खरीदने से पहले उसका दाम मालुम करते हैं और फिर अपने बजट से उसे गुना, भाग और जोड़ - घटाव कर यह तय करते हैं की यह वस्तु उसके बजट में हैं या नहीं या फिर उस उचित है भी या नहीं। लेकिन, अब एक बड़ा की अनोखा मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक ग्राहक को फल का दाम मालूम खरीददारी न करना बेहद महंगा पड़ गया। 


दरअसल, बेगूसराय में ग्राहक को फल खरीदना उसे वक्त महंगा पड़ गया जब फल व्यवसाय से सेव का रेट पूछने के बाद ग्राहक दुकान से जाने लगा तभी दुकानदार ने बुलाकर कहा दो चार अक्षर पढ़ लेता तो और ज्यादा होसियार समझते हो । इसी पर ग्राहक ने बोला इसमें होसियार की क्या बात है। हमें रेट पसंद नहीं आया तो हम नहीं लेंगे। 


वहीं, इस वाकये के कुछ ही मिनट बाद दुकानदार के बेटा आया और ग्राहक से तू तू मैं करने लगा फिर चाकू से हमला कर दिया। जिससे ग्राहक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह  घटना नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। अब इस घटना को लेकर पुरे शहर में तरह - तरह की चर्चा शुरू कर दी गई है। 


बताया जाता है कि, नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी निवासी दिलीप शर्मा 19 अक्टूबर की शाम लगभग 7:15 बजे बाजार आया था रेलवे स्टेशन के पास ठेला पर बेच रहे फल बालों से ग्राहक ने पूछा सेव कैसे रेट है तो दुकानदार ने कहा ₹180 का है इतना में ही ग्राहक ने कहा इतना मैं तो गांव में भी देता है। जब ग्राहक वहां से जाने लगा तो दुकानदार छोटू कुमार और पिता विकास तुर्रा द्वारा गाली गलौज करने लगा। 


उधर, जब ग्राहक ने गाली गलौज का विरोध किया तो फल व्यवसाय दुकानदार ने ग्राहक दिलीप शर्मा के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकू ग्राहक के सिर में लगी है। गंभीर रूप से घायल युवक सदर अस्पताल में अपना इलाज करवाया है।जो ग्राहक के सिर में चार टांका लगा है। पीड़ित युवक ने लिखित शिकायत आवेदन देकर नगर थाने में प्राथमिक दर्ज के लिए दिया है। आखिर किस वजह से ग्राहक युवक के साथ मारपीट और चाकू से हमला किया गया है और क्या पूरा मामला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।