ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पटना में कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पटना में कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

14-Aug-2022 07:18 PM

PATNA : 75वें स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। राजधानी पटना में भी इसको लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पटना के ऊर्जा स्टेडियम के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने करीब 15 हजार महिलाओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया।


इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान में पटना की 15 हजार महिलाओं ने जिस उर्जा का संकल्प दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। यहां की 15 हजार महिलाओं ने अपने घरों के साथ-साथ आसपास में रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करने का काम किया है और आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षो उल्लास के साथ मनाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।


कार्यक्रम के दौरान लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव और घर पर तिरंगा फहराने के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में मौजूद युवाओं, महिलाओं, विकलांग एवं आम लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया और  'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में जागरूक किया गया।  कार्यक्रम में आये वरिष्ठ अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और इसकी महत्ता के बारे में बताया और यह भी बताया कि बहुत कुर्बानियों के बाद  हमें आजादी हासिल हुई है। यह तिरंगा हम सभी देशवासियों के लिए आन, बान और शान है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, विधायक संजीव चौरसिया, क्षेत्रीय प्रभारी मोहन सिंह,  संगठन मंत्री भिखूभाई दलसानिया, सीता साहू,  एपी वर्मा समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर हज़ारों हजार की संख्या में महिलाएं एवं आमजन मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदि चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञान मोहन ने की।