ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

अजब प्रेम की गजब कहानी: बॉयफ्रेंड के घर धरना पर बैठी शादीशुदा गर्लफ्रेंड, झांसे में आकर पति को छोड़ा, अब प्रेमी निकला बेवफा

अजब प्रेम की गजब कहानी: बॉयफ्रेंड के घर धरना पर बैठी शादीशुदा गर्लफ्रेंड, झांसे में आकर पति को छोड़ा, अब प्रेमी निकला बेवफा

25-Jul-2023 02:14 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के पैतृक गांव नालंदा के बेन से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां पिछले पांच दिन से एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठी है। धरना पर बैठी शादीशुदा लड़की को उसके प्रेमी ने झांसा देकर बुलाया और जब वह पति को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची तो बॉयफ्रेंड घर छोड़कर फरार हो गया।


दरअसल, प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठी अंजनी कुमारी की शादी बीते 3 जून को इस्लामपुर के मिल्की महुआरी गांव निवासी रोशन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद अंजनी कुमारी अपने ससुराल में अपने पति के साथ रह रही थी। इसी बीच अंजनी के पूर्व प्रेमी सिंटू कुमार ने उससे संपर्क साधा और प्यार का हवाला देकर अंजीन को झांसा देकर अपने पास पास बुला लिया। प्रेमी में झासे में आकर अंजनी पति का घर छोड़कर जब सिंटू के साथ रहने के लिए उसके घर पहुंची तो प्रेमी ने अपना असली रंग दिखा दिया।


सिंटू ने न सिर्फ अंजनी को पहचानने से इनकार कर दिया बल्कि उसे वहीं छोड़कर गुजरात के सूरत फरार हो गया। अंजनी ने बताया कि शादी के बाद भी सिंटू उससे फोन पर बात करता था और उसे पति से दूर रहने की नसीहत भी देता था और जब वह अपने पति को छोड़ उसके पास आ गई तो उसने धोखा दे दिया। बॉयफ्रेंड की इस करतूत से आहत प्रेमिका पिछले 5 दिनों से उसके घर के बाहर अपने प्यार को पाने के लिए भूखी प्यासी धरना पर बैठी हुई है। 


सबसे बड़ी बात है कि जिस जगह लड़की धरना पर बैठी हुई है, उससे कुछ ही दूरी पर वेन थाना और मंत्री श्रवण कुमार का घर है बावजूद इसके प्रेमिका को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। लड़की के पास खाने पीने के लिए पैसे नहीं बचे हैं, ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से खाना मुहैया कराया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव जनकपुर के रहने वाले हैं और दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी थी।