ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत आज नवादा जाएंगे सीएम नीतीश, कई योजनाओं का करेंगे...

जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत आज नवादा जाएंगे सीएम नीतीश, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

18-Dec-2019 08:33 AM

By ILLU SINHA

PATNA : सीएम नीतीश कुमार की जल जीवन हरियाली यात्रा का तीसरा चरण मंगलवार से शुरू हो गया. तीसरे चरण के दूसरे दिन आज सीएम नवादा पहुंचेंगे. जहां जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत बने तालाब का उद्घाटन करेंगे. विद्यालय में पुस्तकालय भवन का भी उद्घाटन करेंगे.

नवादा के प्राणचक गांव में सीएम सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और यहां 45 मिनट तक रुकेंगे. इसके बाद गांव का भ्रमण कर लोगों से मिलेंगे तथा गांव में गेहूं, टमाटर, बैगन, फूलगोभी, बंधागोभी की खेती को मुख्यमंत्री देखेंगे. इसके बाद सीएम हरदिया में पीएचईडी द्वारा बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे और फुलवरिया जलाशय का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.

news image

सर्वेक्षण के बाद सीएम हरदिया पीएचसी ग्राउंड में बनाए गए मंच से जल जीवन हरियाली जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. जहां सभी जनप्रतिनिधियों के साथ वरीय अधिकारी, जीविका दीदी, विकास मित्र, शिक्षा सेवक और आम लोग उपस्थित रहेगें. 

news image

सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारी  सुबह 7 बजे से ही ड्यूटी पर तैनात हैं.  ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारी व कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कोई भी व्यक्ति थैला या बैग ग्राउंड में लेकर नहीं जाएंगे, जिनके पास थैला होगा बाहर में ही छोड़ कर जाना होगा. फुलवरिया डैम से लेकर हरदिया और प्राणचक गांव तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सादे लिबास में भी पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि सीएम की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न रह जाए.