ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / राबड़ी आवास से रोती हुई निकलीं ऐश्वर्या वापस लौटीं ससुराल, पिता और मां...

राबड़ी आवास से रोती हुई निकलीं ऐश्वर्या वापस लौटीं ससुराल, पिता और मां ने बताई वजह

14-Sep-2019 06:01 PM

By 3

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या का शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ऐश्वर्या राय रोते हुए अपने ससुराल से बाहर निकलती दिखीं. जिसके बाद से कई तरह की चर्चाएं होने लगीं थी. इस घटनाक्रम को तेजप्रताप और ऐश्वर्या के विवाद से जोड़कर देखा जाने लगा था. पर इसी बीच ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने इसे साफ कर दिया है. शाम को वापस घर लौंट गईं ऐश्वर्या लालू यादव के समधी और ऐश्वर्या राय के पिता ने यह साफ कर दिया है कि ऐश्वर्या का मायके आना कोई नई बात नहीं है. मायके और ससुराल आना जाना एक समान्य प्रक्रिया है. ऐश्वर्या शाम को वापस अपने घर भी लौट गई. वहीं ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय ने कहा कि वह अपनी बहन से मिलने मायके आई थी और मिल कर वापस अपने ससुराल लौट गई. बता दें कि राबड़ी आवास से शुक्रवार को एश्वर्या राय जब बाहर निकल रही थी तो मीडिया के कैमरे ने उनकी तस्वीरें कैद की. एश्वर्या यादव घर से बाहर पैदल निकलीं और सड़क पर जाकर गाड़ी में बैठीं. जिसके बाद यह चर्चा होने लगी कि यदि सामान्य बात होती तो ऐश्वर्या को लेने उनके पिता की गाड़ी परिसर के अंदर जाती रोड़ पर नहीं खड़ी होती.