बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jan-2020 10:14 PM
PATNA : केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ अब जेडीयू सामने खड़ा हो गई है. एयर इंडिया के 100 फीसदी शेयर बेचने के फैसले का जेडीयू ने विरोध किया है. रणनीतिक विनिवेश के तहत एयर इंडिया के 100 फीसदी शेयर बेचने के फैसले को लेकर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि वह विदेशी निवेश का विरोध करते हैं.
कर्ज में दबी एयर इंडिया की 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार ने 17 मार्च तक बोलियां मांगी हैं. शर्तों के मुताबिक खरीदार को एयर इंडिया के सिर्फ 23,286.5 करोड़ रुपए के कर्ज की जिम्मेदारी लेनी होगी. लेकिन जेडीयू अब इस फैसले का विरोध कर रही है. एयर इंडिया के 100% विनिवेश पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी त्यागी ने बोला कि हमारी पार्टी सार्वजनिक संपत्ति के विनिवेश और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के निमंत्रण के खिलाफ है."
इससे पहले केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने बताया था कि एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया जारी है और अब इसके प्राइवेटाइजेशन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. नीलामी प्रक्रिया के दस्तावेजों के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस के भी 100% शेयर बेचे जायेंगे. उधर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी एयर इंडिया को बेचने के खिलाफ हैं. स्वामी ने ट्ववीट कर लिखा कि 'बजट भी घाटे में है, तो फिर सरकार की नीलामी क्यों नहीं करते ?"