BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
26-Aug-2021 11:09 AM
BHAGALPUR : भागलपुर में वायुसेना के विंग कमांडर पर उनकी पत्नी द्वारा रेप और प्रताड़ना जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उसने वायुसेना के अधिकारियों से भी इस मामले की शिकायत की. जब वह पूर्णिया वायुसेना स्थल पहुंची तो उसके पति ने उसे अपने बच्चों की सेरोगेट मदर बता दिया.
पीड़िता ने भागलपुर के बबरगंज थाने में केस दर्ज कराया है. उसका आरोप है कि उसके पति विंग कमांडर सुमन कुमार ने उसे प्रताड़ित कर के भगा दिया है. उसके दो छोटे बच्चे हैं और पति तैनाती पूर्णिया वायुसेना स्थल पर तैनात है. यहां पहुंचकर उसने पति सुमन के आचरण और बदले व्यवहार की जानकारी वरीय वायुसेना अधिकारियों को दी. वहां उसे और सदमा लगा, जब पति ने उसे सेरोगेट मदर बता रखा था, जिसको लेकर उसने फर्जी कागजात भी बनाने की जानकारी पता कर ली. उसके बच्चे को भी पति ने छीन लिया.
महिला को जब मामले में वहां न्याय नहीं मिला तो वो बबरगंज थाने आ गई. यहां उसने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. बबरगंज थानाध्यक्ष को महिला ने जानकारी दी है कि उसकी शादी दो जून 2015 में भागलपुर के एक धार्मिक स्थान पर हुई थी. 2017 को वो पहले बच्चे की मां बनी और 2020 को उसे दूसरा बेटा हुआ. बच्चों के जन्म के कुछ दिनों बाद से पति का व्यवहार बदलने लगा. वह बात-बात पर उससे नाराज हो मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करने लगा.
महिला ने अपने आरोप पत्र में लिखा कि पहले तो उसने इसे नौकरी की परेशानी आदि समझकर हल्के में लिया लेकिन, जब प्रताड़ना बढ़ने लगी तो वह पति का विरोध करने लगी. इसबीच उसके पति भागलपुर आया और चार साल के बड़े बेटे को साथ लेकर पूर्णिया चला गया. उनका मोबाइल लगातार बंद आने पर वो अपने छोटे बेटे के साथ पूर्णिया स्थित वायुसेना स्थल गई. वहां आफिसर्स मेस में रही. वहां पति ने बताया कि उसके पास बेटा नहीं है. वह सन्न रह गई. पता करने पर यह जानकारी हाथ लगी कि बेटा वहीं है. उसे ये भी पता लगा कि वो पत्नी नहीं सेरोगेट मदर की हैसियत में है. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.