धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
01-Dec-2023 04:24 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA: पश्चिम चंपारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटखौली से अगवा सीएसपी संचालक राजकुमार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। नरकटियागंज जंक्शन पर लगे पैसेंजर ट्रेन संख्या 05096 से बेहोशी की हालत में उन्हें बरामद किया गया। राजकुमार का इलाज बगहा पुलिस की निगरानी में चल रहा है।
राजकुमार के पास से मोबाइल और बाइक की चाबी बरामद किया गया है। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर राजकुमार को बरामद किया गया। बता दें कि पटखौली ओपी के बरवल के रहने वाले और सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले राजकुमार के अपहरण की रिपोर्ट पिता ने थाने में दर्ज करवाई थी। बताया था कि बुधवार को उनका बेटा घर से बगहा के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।
इसके बाद राजकुमार के एक दोस्त के पास फिरौती के लिए मैसेज आया। अपराधियों ने राजकुमार के मोबाइल से ही 15 लाख रुपए फिरौती की मांग की। जिसके बाद अपहृत के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया और बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की। केस दर्ज होते ही जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम अगवा राजकुमार के मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी तभी मोबाइल का लोकेशन नरकटियागंज जंक्शन दिखने लगा।
राजकुमार का लोकेशन पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां एक सवारी गाड़ी में बेहोशी की हालत में राजकुमार मिला। जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। सीएसपी संचालक राजकुमार के मिलने की सूचना परिजनों को दी गयी है। जिसके बाद परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गये है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।