Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
21-Apr-2023 08:01 AM
By First Bihar
PATNA : हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अग्रणी होम्स की मुश्किल है बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कंपनी के 8 से अधिक ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। राजधानी पटना समेत अलग - अलग शहरों के कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। ईडी की विशेष टीम की छापेमारी दो दिनों तक चली है। ईडी की विशेष टीम ने अग्रणी होम्स प्राइवेट लिमिटेड के पटना, वाराणसी, लखनऊ और नई दिल्ली में मौजूद आठ से अधिक ठिकानों पर रेड मारी है।
दरअसल, मॅनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में ईडी की टीम हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अग्रणी होम्स पर रेड कर रही है। ईडी की विशेष टीम की छापेमारी दो दिनों तक चली। इस दौरान कंपनी और इसके मालिकों के नाम से मौजूद 119 बैंक खाते, चार बीमा और दो लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली गई। जब्त गाड़ियों में एक टोयोटा की फॉर्च्यूनर और एक स्कोडा की गाड़ी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल, टैब, पेन ड्राइव आदि जब्त किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने जिनके ठिकानों पर छापेमारी की है, उसमें कंपनी के सीएमडी आलोक कुमार एवं उनके परिजन विजया राज लक्ष्मी, अलका सिंह, राणा रणवीर सिंह के अलावा कंपनी के महत्वपूर्ण कर्मी सात्विक सिंह और चार्टर्ड एकाउंटेंट निशांत श्रीवास्तव शामिल हैं। ईडी की जांच में यह बात सामने आई कि आलोक कुमार के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ 73 से ज्यादा लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायत कर रखी है। इतना ही नहीं इस तरह के शिकायत कंपनी के सीएमडी और अन्य निदेशकों के खिलाफ भी हैं।
वहीं, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के तरफ से कुल 9 करोड़ 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की बात कही गई है। इनलोगों ने आम लोगों से पैसा लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। अब इसके आधार पर ही ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी के निदेशक ने घर खरीदने के इच्छुक लोगों से पैसे लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की और इस राशि को दूसरे मदों में निवेश कर दिया। कई बैंक खातों में यह राशि जमा कराई गई है। कुछ खाते दूसरी कंपनियों के नाम पर हैं और कुछ इनके निजी खाते हैं। नियमत: ग्राहकों से ली गई राशि कंपनी के खाते में ही रखनी चाहिए थी। इन्होंने बड़े स्तर पर धोखाधड़ी के जरिए पैसे जमा किए हैं।
आपको बताते चलें कि, मॅनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में ईडी की छापेमारी लगातार जारी है। ईडी की टीम बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश के तमाम राज्यों के कई शहरों में मनी लांड्रिंग के मामले को लेकर लगातार रेड कर रही है, इसके साथ ही इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। पिछले दिनों झारखंड में आईएएस अधिकारी के घर छापेमारी की गई थी जिसके बाद कोर्ट तरफ से उनको समन भी जारी किया गया। वहीं अब अग्रणी होम्स मालिक के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है है।