Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
02-Feb-2020 07:11 AM
PATNA : पटना में लोगों को सपनों का आशियाना देने का दावा करने वाली अग्रणी होम्स पर रेरा ने नकेल कस दी है। अग्रणी होम्स ने सैकड़ों खरीदारों से प्रोजेक्ट में पैसा लेकर उन्हें अब तक फ्लैट नहीं दिया है। अग्रणी होम्स के खिलाफ खरीददारों के लगभग साढे चार सौ से ज्यादा शिकायतें आई हैं। जिसके बाद रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्रणी होम्स को 14 करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया है।
इतना ही नहीं रेरा में अग्रणी होम्स के एमडी और डायरेक्टर का पासपोर्ट जमा कराने का आदेश भी दिया है। अग्रणी होम्स की तरफ से पटना के पाटलिपुत्र में बेची गई जमीन की पूरी राशि रेरा के खाते में जमा करानी होगी। अग्रणी होम्स के खिलाफ मिली शिकायतों पर सुनवाई के दौरान रेरा के बेंच ने कंपनी के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अगली सुनवाई में उसके निदेशक और एमडी को हाजिर होने का आदेश दिया है। रेरा के अध्यक्ष अफजल अमानुल्लाह ने बताया है कि आदेश के बावजूद अग्रणी होम्स शिकायतकर्ताओं का पैसा लौटाने में टालमटोल कर रहा है, जिसके बाद यह सख्त आदेश दिए गए हैं।
दरअसल अग्रणी होम्स 25 से ज्यादा प्रोजेक्ट में पैसा लगा चुके साढ़े चार सौ से ज्यादा खरीददारों को अब तक फ्लैट नहीं दे सका है। तय समय सीमा खत्म होने के बावजूद फ्लैट नहीं देने के बाद खरीददारों ने रेरा में शिकायत की थी जिसके बाद अग्रणी होम्स को खरीददारों की तरफ से जमा कराई गई बुकिंग राशि लौटाने का आदेश दिया गया था लेकिन अग्रणी होम्स रेरा के आदेश को नहीं मान रहा था। रेरा ने इसी मामले में कार्रवाई की है।