ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

फरवरी महीने से शुरू होगा इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन, पटना समेत कुल 3 शहरों में होगी शुरुआत

21-Jan-2021 07:45 AM

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के 3 शहरों के लोग जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की सवारी कर पाएंगे। पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन फरवरी महीने से शुरू हो जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम टाटा लीलैंड से इन बसों की खरीद जारी कर रहा है। इन बसों का किराया सामान्य बसों से कम होगा। 


राजधानी पटना में कुल 21 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी जबकि मुजफ्फरपुर और बिहार शरीफ में दो-दो बसों का परिचालन होगा। इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज होने के बाद 6 घंटे तक सफर कर पाएंगीं। पहले चरण में 3 शहरों में इलेक्ट्रिक बस चलाए जाने के बाद आगे अन्य शहरों में भी इसका विस्तार किया जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों के चार्ज होने के लिए सेंटर बनाने की भी तैयारी कर रहा है। इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के बाद हाजीपुर और पटना के बीच सीएनजी बसें चलाने की भी तैयारी है। 


सीएनजी बसों के परिचालन से भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। शुरुआत में जेपी सेतु होते हुए हाजीपुर से पटना तक सीएनजी बसें चलाई जाएगी। इसका फायदा मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को मिलेगा। परिवहन निगम मुजफ्फरपुर से दिल्ली, लखनऊ, बनारस और भूटान बॉर्डर के जयगांव तक जल्द ही बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए निगम वोल्वो बस खरीद रहा है। कोरोना महामारी के बीच काठमांडू के लिए बस सेवा बंद हो गई थी लेकिन अब नेपाल सरकार से एक बार फिर बात चल रही है। बॉर्डर खुलने के बाद बसों का परिचालन भी शुरू हो जाएगा.