ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / 'अगली बार जरूर आउंगा..., ' केजरीवाल ने बताया कोर्ट में पेश न होने...

'अगली बार जरूर आउंगा..., ' केजरीवाल ने बताया कोर्ट में पेश न होने की वजह

17-Feb-2024 12:06 PM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। उन्हें कोर्ट ने व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होने को कहा था। हालांकि, उन्होंने इसमें छूट मांगी और बताया कि आज सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा भी है। कोर्ट ने अब इस मामले को सुनवाई के लिए 16 मार्च को सूचीबद्ध किया है। 


दरअसल,  शराब घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को पांच बार नजर अंदाज करने के चलते एजेंसी ने केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है। इसी सिलसिले में केजरीवाल को आज अदालत में पेश होना था। केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर शारीरिक रूप से उपस्थित होंगे। 


वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए केजरीवाल ने कहा, 'आज मैं आना चाहता था पर विश्वास प्रस्ताव आ गया और बजट सत्र चल रहा है जो कि एक मार्च तक चलेगा इसलिए कृपया उसके बाद की कोई तारीख बताएं।' कोर्ट ने अब इस मामले को सुनवाई के लिए 16 मार्च को सूचीबद्ध किया है। दिल्ली सीएम के वकील रमेश गुप्ता ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए एक आवेदन दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।


वहीं,  ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे एएसजी राजू ने आवेदन का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्हें छूट मिलनी चाहिए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 16 मार्च तय की है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो केजरीवाल जी को सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में पेश होना चाहिए और उन्हें मामले में जमानत भी मिलनी चाहिए।


आपको बताते चलें कि, शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ईडी छह बार केजरीवाल को समन जारी कर चुकी है। सीएम पांच समन में एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए। जबकि छठे समन में उन्हें 19 फरवरी को बुलाया गया है। ऐसे में ईडी ने कोर्ट में उनकी शिकायत की। कोर्ट ने उनसे पूछा है कि आखिर वे ईडी द्वारा जारी किए गए समन का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं।