ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / एक हफ्ते में बिहार पहुंच सकता है टिड्डी दल, जानिए पूरा अपडेट

एक हफ्ते में बिहार पहुंच सकता है टिड्डी दल, जानिए पूरा अपडेट

29-May-2020 08:09 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच देश भर में एक और संकट का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. टिड्डी दल के खतरो को लेकर देश के कई राज्यों में चेतावनी जारी की गई है.  वहीं टिड्डीयों के बिहार पहुंचने का समय हवा के रुख और रफ्तार पर निर्भर कर रहा है.

 बताया जा रहा है कि टिड्डीयों का दल अभी झांसी के आसपास देखा गया है. केंद्र सरकार ने टिड्डीयों पर काबू पाने के लिए ड्रोन से छिड़काव  की अनुमति दे दी है. जिसके लिए राज्य सरकार और बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने भी पूरी तैयारी कर ली है. इसके साथ ही साथ किसी भी स्थिति में किसानों को कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है. वहीं टिड्डीयों के लोकेशन की जानकारी को लेकर अधिकारियों में भ्रम की स्थिति है. कोई भी औपचारिक रूप से सही जानकारी देने की स्थिति में नहीं है.

 वहीं राज्य के कुछ अधिकारी अनौपचारिक बातचीत में कहते हैं कि टिड्डीयों का दल पुरवा हवा चलने के कारण लौटने लगा है. वहीं केंद्र के अधिकारी का मानना है कि दल अब भी झांसी के आसपास ही है. वहां उन पर नियंत्रण पा लिया गया तो उम्मीद है कि वह दल आगे नहीं बढ़ पाएगा और अगर नियंत्रण नहीं पाया गया तो 3 से 7 दिन में बिहार की सीमा में प्रवेश कर सकता है. यह समय हवा की रफ्तार के साथ घट बढ़ भी सकता है.  केंद्र सरकार की नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्थिति के अनुसार ड्रोन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. उससे दवा का  छिड़काव किया जाएगा.

वहीं गुरुवार को बिहार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने  प्रवासी श्रमिकों के रोजगार के साथ टिड्डी दल के आने की आशंकाओं को लेकर बिहार विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा की. लगभग  2 घंटे तक चली इस बैठक में मंत्री ने ट्ड्डीयों बचाव की जानकारी को लेकर किसानों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया.