ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

सुसाइड के बाद मुंबई पुलिस ने एक शख्स और कंपनी पर किया FIR, भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा बिहार की थी रहने वाली

07-Aug-2020 10:32 AM

PATNA: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अनुपमा पाठक की सुसाइड के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अनुपमा ने सुसाइड से पहले वीडियो में जिस शख्स और कंपनी का नाम लिया था उसके खिलाफ केस दर्ज किया है. अनुपमा जिस दहिसर पूर्वी में किराए के घर पर रहती थी वहां से पुलिस को एक सुसाइड भी बरामद हुआ है. 


news image

बिहार की रहने वाली थी अनुपमा

अनुपमा के सुसाइड के बाद कश्मीरा पुलिस जांच में जुट गई है. अनुपमा बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली थी. वह सिंगर के साथ-साथ कई फिल्मों में अलग-अलग भूमिका निभाई थी. इसके अलावे वह कुछ सीरियलों में भी काम किया था. 

news image


अपनों ने दिया धोखा

अनुपमा कई दिनों से तनाव में थी. अनुपमा ने फेसबुक पर कई बातें पोस्ट की है. उससे लगता है कि उससे किसी अपने लोगों ने ही धोखा दिया था. जिसके कारण वह परेशान चल रही थी. सुसाइड से पहले फेसबुक पर अनुपमा ने बॉय-बॉय और गुड नाइट लिखा था. 


आर्थिक स्थिति हो गई थी खराब

अनुपमा के बारे में बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से जुझ रही थी. जिन लोगों ने अनुपमा से कुछ पैसे लिए थे. वह भी मुश्किल की घड़ी में नहीं दे रहे थे. जिससे अनुपमा परेशान रहती थी.


फेसबुक लाइव आकर बताया दर्द

सुसाइड से पहले अनुपमा ने फेसबुक पर लाइव आई और सुसाइड करने का कारण भी बताया है. वीडियो में अनुपमा कह रही है कि  दो वजह हैं जिसके कारण मैं यह कदम उठा रही हूं. मनीष झा ने मेरा दो पहिया वाहन मई के महीने में लॉकडाउन के दौरान लिया था. जब मैं मुंबई वापस आई तो मनीष ने मुझे वह वाहन लौटाने से इनकार कर दिया. दूसरी वजह में अनुपमा बताती हैं कि मैंने एक प्रोडक्शन कंपनी, विस्डम प्रोड्यूसर कंपनी में दस हजार रुपये इंवेस्ट किए थे. मैंने ऐसा अपने एक दोस्त के कहने पर किया था. दिसंबर 2019 से यह वक्त आ गया है वह पैसे लौटाने से इनकार कर रहा है.