ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / एक्टर रणबीर कपूर ने मांगा दो हफ्ते का समय, ED ने पूछताछ के...

एक्टर रणबीर कपूर ने मांगा दो हफ्ते का समय, ED ने पूछताछ के लिए जारी किया है समन

05-Oct-2023 07:09 PM

By First Bihar

DESK: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को ईडी की समन का जवाब देते हुए दो हफ्तों का समय मांगा है। बुधवार को 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रणबीर कपूर को समन भेजकर 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया था। रणबीर ने ईडी को मेल भेजकर दो हफ्तों का समय मांगा है।


दरअसल, 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर से पहले बॉलीवुड के 14 स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। जिसमें सनी लियोनी से लेकर नेहा कक्कड़ तक जैसे लोगों के नाम शामिल थे। अब रणवीर कपूर का नाम इस मामले में इसलिए सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में रणबीर कपूर शामिल हुए थे। सौरभ पर हवाला के जरिए एक्टर्स को पैसे देने का आरोप है।


दुबई में हुई सौरभ की शादी में शामिल होने के बाद रणबीर कपूर ईडी की नजर में आए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस शादी में 200 करोड़ से भी अधिक रुपए खर्च किए गए थे। सौरभ की शादी में फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी। ईडी ने 4 अक्टूबर को एक्टर रणवीर कपूर को समन भेजकर पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को ईडी दफ्तर बुलाया था। रणवीर ने ईडी से दो हफ्तों का समय मांगा है। रणबीर ने पर्सनल फैमिली रीजन और पहले कर चुके कमिटमेंट्स का हवाला दिया है।