बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Mar-2023 10:14 AM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। यह हादसा हैदराबाद में शूटिंग के दौरान हुआ है। उन्होंने बताया कि अपनी आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गये हैं। हालांक, अमिताभ वर्तमान में वे मुम्बई में अपने घर में आराम फरमा रहे हैं।
दरअसल, बिग बी इन दिनों आगामी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गये हैं और फिलहाल वे मुम्बई में अपने घर में आराम फरमा रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि ''हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मुझे चोट लग गई है और रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और राइट रिब केज में मांसपेशी फट गई है। इस कारण शूट रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि, एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया गय।हैदराबाद से घर वापस आ गया हूं और पट्टी बांध दी गई है और बाकी का इलाज चल रहा ह। अभिताभ ने बताया कि उनको हिलने-डुलने और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है। इसलिए ठीक होने में कुछ हफ़्ते लगेंगे, इससे पहले कि कुछ सामान्य हो जाए, दर्द के लिए कुछ दवा भी चल रही है।
आपको बताते चलें कि, प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। ये फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म बता रहे हैं।