ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / एक्शन में केके पाठक: भागलपुर के कई स्कूलों का किया निरीक्षण, शिक्षकों से...

एक्शन में केके पाठक: भागलपुर के कई स्कूलों का किया निरीक्षण, शिक्षकों से बोले- अब मजदूर का बेटा मजदूर नहीं बनेगा बल्कि..

02-Dec-2023 05:56 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में शिक्षा विभाग की बदहाली को दूर करने में लगे केके पाठक एक्शन में हैं और लगातार विभिन्न जिलों में घूम घूमकर स्कूलों का जायजा ले रहे है। इस दौरान वे विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर रहे हैं। बीपीएससी से चयनित नवनियुक्त शिक्षकों से बातचीत करते हुए भागलपुर में केके पाठक ने कहा कि बिहार में अब मजदूर का बेटा मजदूर नहीं बनेगा।


दरअसल, शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक गुरुवार को देर रात भागलपुर पहुंचे थे। उनके भागलपुर पहुंचते ही  शिक्षा विभाग और जिलों के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को उन्होंने डीएम सुब्रत कुमार सेन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर बैठक की। उसके बाद शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान और कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने डाइट और सिटीई का भी निरीक्षण किया, जहां बीपीएससी से नियुक्त हुए शिक्षकों का  प्रशिक्षण चल रहा है।


इसके बाद केके पाठक शहर के कुछ स्कूलों के अलावा नाथनगर सनहौला शाहकुंड सहित अन्य प्रखंडों के स्कूलों का भी जायजा लिया। के के पाठक के भागलपुर आने की चर्चा दो दिन से चल रही थी जिसको लेकर सभी विद्यालय के प्रभारी ने अपने विद्यालय को साफ स्वच्छ और रंग रोगन से तैयार कर रखा है साथ ही कागजी प्रक्रिया को भी मजबूत कर रखा था। केके पाठक के भागलपुर आने के चलते भागलपुर जिला अंतर्गत शिक्षा विभाग के कर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई थी।


अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि अब मजदूर का बेटा मजदूर नहीं बनेगा क्योंकि शिक्षा विभाग ने कई गुणी शिक्षकों का चयन कर विद्यालय में उन्हें नियुक्त करने का काम किया है। बीपीएससी से चयनित प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से कड़े शब्दों में कहा कि वे अपने स्कूल के पंद्रह किलोमीटर के अंदर रहें नहीं तो नौकरी छोड़ दें।साथ ही उन्होंने यह भी कहा की उन्हें मुख्य रूप से गांव के स्कूलों को सुदृढ़ बनाना है और उसे मजबूत करना है। गांव के बच्चों का सपना साकार हो और वह सपना शिक्षक ही साकार कर सकते हैं।