ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर

एक्शन में आए के के पाठक ! स्कूल को दी गई राशि खर्च नहीं करने पर 19 DEO को शो कॉज नोटिस जारी, अब करना होगा ये काम

एक्शन में आए के के पाठक ! स्कूल को दी गई राशि खर्च नहीं करने पर 19 DEO को शो कॉज नोटिस जारी, अब करना होगा ये काम

21-Nov-2023 01:04 PM

By First Bihar

PATNA : शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के के पाठक के निर्देश पर 19 डीईओ को शो कॉज नोटिस जारी किया गया। इन लोगों पर स्कूलों में दी गई राशि खर्च नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इन लोगों के लिए इको क्लब गठित करने की बातें कही गई है। इन लोगों को 2023-24 में कुल मिलाकर 27.7 करोड रुपए खर्च करने थे। लेकिन महज 6.63 करोड रुपए ही खर्च हुए हैं। इसके बाद इन लोगों से शिक्षा परियोजना परिषद ने जवाब मांगा है।


बताया जा रहा है कि भागलपुर बांका, जमुई, दरभंगा,समस्तीपुर, बेगूसराय, कैमूर, किशनगंज, गोपालगंज, मधेपुरा, पटना सीतामढ़ी, सिवान और वैशाली समेत कुल 19 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों से बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में जल्द से जल्द जवाब मांगा है।


वहीं, शिक्षा विभाग की परियोजना को लेकर खुद विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक समीक्षा कर रहे हैं। इसी दौरान इको क्लब गठित करने को लेकर राशि जारी किया गया था। लेकिन, ड्राइविंग लिमिट के बावजूद महज 6.5 कुछ रुपए ही खर्च हुए। इसके अब अब इन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद अब इन लोगों को जल्द ही जवाब देना होगा।


आपको बताते चलें कि, विभिन्न विकास मदों की राशि में खर्च करने में तेजी लाने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया गया है। विद्यालय के रंग-रोगन, स्वच्छता, टीएलएम, ब्लैकबोर्ड, वीएसएस के द्वारा छात्र व विद्यालय हित में आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी करने को कहा गया है। वहीं, बीईओ के द्वारा स्कूलों का सही तरीके से अनुश्रवण नहीं किये जाने से भी हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।