ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Acharya Kishore Kunal Passed Away: जेडीयू महासचिव ने जताया शोक,कहा- किशोर कुणाल का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति

29-Dec-2024 03:24 PM

By First Bihar

Acharya Kishore Kunal Passed Awayपूर्व IPS अधिकारी और महावीर मंदिर न्यास के सचिव, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक आचार्य किशोर कुणाल के आकस्मिक निधन के बाद बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश स्तब्ध है. 74 साल के आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया है. आज ही सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके  बाद तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. कुणाल साहब के निधन के बाद पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है.

जनता दल यू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य और महावीर मंदिर ट्रस्ट के प्रेरणादायक संस्थापक किशोर कुणाल जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि किशोर कुणाल जी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई आने वाले समय में हो पाना मुश्किल है। उन्होंने अपने जीवन में समाज, धर्म, और चिकित्सा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह अद्वितीय है। बाबरी विवाद में उनकी मध्यस्थता, अयोध्या मंदिर के प्रति उनका समर्पण, और पटना में महावीर कैंसर संस्थान एवं महावीर वात्सल्य अस्पताल जैसी संस्थाओं की स्थापना उनकी दूरदर्शिता और सेवा भावना को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के तौर पर उन्होंने समाज के ऊपर एक अमिट छाप तो  छोड़ी ही साथ ही धर्मगुरु के तौर पर हनुमान मंदिर में दलित पुजारी नियुक्त करवा कर उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी।उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार एवं शुभचिंतकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें