ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

अचानक से RJD ऑफिस पहुंचे पटना DM, जगदानंद सिंह के आरोप के बाद एक्शन

17-Feb-2021 11:26 AM

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह आज अचानक सुबह सवेरे आरजेडी कार्यालय पहुंचे. आरजेडी कार्यालय पहुंचे पटना डीएम ने पार्टी दफ्तर के सामने सड़क पर डिवाइडर कट के बारे में विस्तार से जानकारी ली है.

दरअसल पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह आज सुबह वीरचंद पटेल पथ से गुजर रहे थे और इसी दौरान वह आरजेडी कार्यालय पहुंच गए. आपको याद दिला दें कि मंगलवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सरकार और प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे. दरअसल जगदानंद सिंह इस बात से नाराज थे कि प्रदेश से आरजेडी कार्यालय के सामने जो डिवाइडर कट है उसे बंद किया जा रहा है. आरजेडी कार्यालय में प्रवेश के लिए कट को बंद कर वहां फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा था, जिसके बाद जगदानंद सिंह नाराज हो गए थे. जगदानंद सिंह ने तत्काल काम रोकने के लिए कहा और सरकार पर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था.

डीएम चंद्रशेखर सिंह जिस वक्त आरजेडी कार्यालय पहुंचे उस वक्त प्रदेश अध्यक्ष वहां मौजूद नहीं थे. लेकिन पार्टी के दूसरे नेताओं ने जिलाधिकारी के सामने पूरी बात रखी. डीएम चंद्रशेखर सिंह ने खुद कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से देखेंगे.

बता दें कि  राजधानी पटना के वीरचंद पटेल स्थित आरजेडी कार्यालय के गेट के ठीक सामने सड़क को तोड़कर फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा  है. जिसे लेकर मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त  करते हुए कहा था कि राजद ऑफिस के गेट के ठीक सामने अगर रोड तोड़कर फुटपाथ बनाया जायेगा तो ऐसे में नेताओं की गाड़ियां राजद दफ्तर में कैसे प्रवेश करेंगी.