ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / अचानक भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत, दूसरा...

अचानक भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

01-Mar-2022 03:21 PM

MUNGER: मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां खेलने के दौरान दो बच्चों पर अचानक निर्माणाधीन मकान का दीवार गिर गया। दीवार में दबने से एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बच्चा इस हादसे में घायल हो गया है। जिसका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से यशु राज के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   


घटना मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी गली नंबर 2 की है जहां छर्री लाला पासवान अपने पुराने घर को तोड़कर नया मकान बना रहा है। घर के पुराने दीवार को ध्वस्त करने का काम जारी है। दीवार को छोड़ सभी पिलर को तोड़ा जा रहा है। जिससे दीवाल का स्पोर्ट खत्म हो गया। इसी दौरान गली के साइड का दीवार भरभराकर अचानक गिर पड़ा। 


जिस वक्त दीवार गिरी उस वक्त बगल के मुहल्ले के रहने वाले सुधीर राम का दस साल का बेटा यशु राज और जगत नारायण का 10 साल का बेटा ध्रुव कुमार दोनों गली में ही खेल रहा था। दीवार गिरते ही दोनों बच्चे उसमें दब गये। 


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाया और जब दोनों बच्चों को निकाला गया तो यशु राज मौत हो चुकी थी जबकि ध्रुव कुमार घायल हो गया था। घायल बच्चे को आनन-फानन में मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही घटना से मृतक के परिजन काफी सदमें में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।