ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / AC कोच में यात्री से छेड़खानी : पति के साथ दिल्ली जा रही...

AC कोच में यात्री से छेड़खानी : पति के साथ दिल्ली जा रही महिला से टॉयलेट से लौटने के दौरान अश्लील हरकत, जानिए क्या है पूरा मामला

01-Nov-2023 10:44 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों ट्रेन के अंदर छेड़खानी का मामला काफी तेजी से निकल कर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बरौनी से नई दिल्ली जा रही 02563 क्लोन एक्सप्रेस से जुड़ा है। जहां एक महिला यात्री के साथ छेड़खानी की घटना हुई। इतना ही नहीं आरोपित ने भागने के दौरान कान की बाली भी छीनने का प्रयास किया। लेकिन,उसके बाद महिला के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने आरोपित को दबोच लिया। 


अब पीड़िता ने इसको लेकर मुजफ्फरपुर रेल थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उसके बाद आरोपित छपरा के नयागांव निवासी गजेंद्र साह को रेल थाने को सौंपा गया। रेल थाना मुजफ्फरपुर ने मामले में जीरो एफआइआर दर्जकर आरोपित युवक और एफआईआर की कॉपी बरौनी रेल थाना को सौंप दिया है। थाने में दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि वह पति के साथ बरौनी से दिल्ली जा रही थी। वह एसी बोगी में थी। ट्रेन खुलने वाली थी। वह शौचालय गई थी। वहां से निकलने के दौरान आरोपित युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की।


उसके बाद जब उसने शोर मचाया तो युवक कान की बाली नोंचकर भागने लगा। महिला की आवाज सुनकर पति और अन्य यात्रियों ने आरोपित युवक को दबोच लिया। ट्रेन में ही जमकर धुनाई के बाद एस्कॉट पार्टी को बुलाकर युवक को मुजफ्फरपुर जंक्शन लाया गया। आरोपित को रेल थाना को सौंपने के बाद आवेदन देकर महिला आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गयी।


वहीं, रेल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि घटनास्थल बरौनी जंक्शन बताया गया है। आरोपित को बरौनी रेल थाना को सौंप दिया गया है। हमने  जैसे ही  ट्रेन में आरोपित युवक को लोगों ने पकड़ा, वह मानसिक दिव्यांग जैसी हरकत करने लगा। रेल थाना पर  उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने ट्रेन में चोरी-पॉकेटमारी की बात कबूली। उसने बताया कि छपरा से प.बंगाल तक ट्रेन से सफर कर वारदात को अंजाम देता है। वह 15 दिन पहले जेल से छूटकर आया है।