ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी के करीबी के यहां CBI की छापेमारी, TMC नेता विनय मिश्रा रडार पर

31-Dec-2020 01:19 PM

DESK : पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. तृणमूल कांग्रेस के नेता और अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के ठिकानों पर सीबीआई ने एक साथ छापेमारी की है. विनय मिश्रा ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खासमखास हैं. सीबीआई की यह कार्यवाई मवेशी तस्करी घोटाले से जुड़ी हुई है.

विनय मिश्रा तृणमूल कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी है. आज सुबह सवेरे सीबीआई की कई टीमों ने उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. सीबीआई की तरफ से लगातार विनय मिश्रा को नोटिस दिया गया था लेकिन वह सीबीआई का नोटिस नजरअंदाज करते हुए उसके सामने हाजिर नहीं हो रहे थे. आज उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है. बताया जा रहा है कि विनय मिश्रा के दो ठिकानों पर मवेशी घोटाले और एक पर कोयला चोरी मामले में रेड डाली गई है.

सीबीआई की टीम ने कोयला तस्करी कांड में दो कारोबारियों अमित सिंह और नीरज सिंह के घरों पर छापेमारी की, लेकिन वह दोनों घर पर नहीं मिले. पश्चिम बंगाल में सीबीआई की इस कार्यवाई को तृणमूल कांग्रेस से चुनाव के पहले दबाव की राजनीति बता रही है, जबकि बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि बंगाल के एक पावर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारियों की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री के भाइयों के यहां हलचल बढ़ गई है यह प्रदेश में चर्चा का विषय है.