ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

RJD से झटका खाये मांझी ने पकड़ी NDA की राह, अब वर्चुअल सम्मेलन के जरिये चुनावी तैयारी में जुटे

22-Jul-2020 07:50 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी और नेतृत्व का चेहरा तय करने की मांग पर अड़े पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को आरजेडी ने तरजीह नहीं दिया। मांझी की हर डेडलाइन फेल होती गई और आखिरकार बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लग गया। अब आरजेडी से निराश जीतन राम मांझी ने एनडीए की राह पकड़ ली है। 


जीतन राम मांझी ने अब भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की तर्ज पर अब वर्चुअल सम्मेलन की शुरुआत कर दी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की पहली वर्चुअल रैली का आयोजन आज किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा उनके बेटे और विधान पार्षद संतोष कुमार सुमन भी शामिल हुए।  इस बैठक में बाजी के तेवर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के सामने नरम दिखे। मांझी ने कहा कि महागठबंधन नहीं टूटे इसके लिए उन्होंने कांग्रेस से समय लिया है। 


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव कराए जाने को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।।मांझी ने कहा है कि अगर संक्रमण के बीच चुनाव कराए जाते हैं तो वोटिंग फ़ीसदी कम होगा साथ ही साथ ऑनलाइन और टेक्निकल माध्यम के जरिए बहुत चीजें अदर नियंत्रित की गई तो गड़बड़ी की आशंका रहेगी। जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि हम इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि महागठबंधन ना टूटे लेकिन हमारी कुछ मांगे हैं। आपस में बैठकर अगर सहमति बनी तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। कांग्रेस के लोगों ने आरजेडी को संभालने के लिए वक्त मांगा है लिहाजा अभी हम इंतजार कर रहे हैं। आरजेडी को अगर सद्बुद्धि आ जाएगी तो राज्य के लिए बहुत अच्छा होगा।