ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / अब सोशल मीडिया पर भी दर्ज होगी शिकायत, तैयारी में जुटी बिहार पुलिस

अब सोशल मीडिया पर भी दर्ज होगी शिकायत, तैयारी में जुटी बिहार पुलिस

27-Dec-2022 07:24 AM

PATNA: बिहार में एक तरफ अपराध लगातार बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर इसकी शिकायत करने के लिए लोगों को थाने की चक्कर काटनी पड़ रही है। इसके बाद भी कई बार लोगों की शिकायतें दर्ज नहीं करायी जाती है लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया हैंडल यानी ट्विटर, फेसबुक या वाट्सअप से पर आप अपनी शिकायत कर सकेंगे। इन सोशल मीडिया हैंडल को यूजर फ्रेंडली बनाने और इनके माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के तत्काल निबटारे को लेकर पुलिस मुख्यालय मैकेनिज्म डेवलप करने की तैयारी कर रही है।



एडीजी जेएस गंगवार ने कल यानी सोमवार को कहा कि पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया हैंडल्स से सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर मैकेनिज्म डेवलप करने में जुटे हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी चेतावनी दी गई है जो बिहार पुलिस के नाम से मिलते-जुलते वाट्सअप ग्रुप या फेसबुक ट्विटर अकाउंट चलाते हैं।




दरअसल, सोशल मीडिया पर कई ऐसे अकाउंट बनाए गए हैं जो या तो बिहार पुलिस के किसी अधिकारी के नाम की होती है या प्रोफाइल में उनकी फोटो लगा दी जाती है। ऐसे लोगों को भी सावधान रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हें कहा गया है कि 1 जनवरी के बाद इस तरह के सारे अकाउंट बंद कर दें। ऐसा नहीं करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।