11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला
03-Feb-2021 08:09 AM
PATNA : राज्य में काम कर रहे संविदा कर्मियों के लिए नीतीश सरकार ने एक के नया फरमान जारी कर दिया है. राज्य के सरकारी कर्मियों की तरह अब संविदा या नियोजित कर्मियों को भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी किया था और अब ग्रामीण विकास विभाग बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसायटी में इसका आदेश जारी कर दिया है.
बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक 6 और दायित्वों का विवरण समर्पित करने के लिए बीआरडीएसएचआरएमएस रिपोर्ट के पर्सनल डिटेल भाग में ऐसेट डिक्लेरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है. सभी संविदा और नियोजित कर्मियों को यह फॉर्म आवश्यक रूप से भरना होगा. फरवरी के अंत तक के संविदा कर्मियों और नियोजित कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा अनिवार्य तौर पर देना होगा.
इतना ही नहीं संविदा और नियोजित कर्मियों को वित्तीय वर्ष के अनुसार बैंक फाइनेंसियल संस्था या किसी अन्य जगह से लिए गए लोन की जानकारी भी देनी होगी. साथ-साथ यह भी बताना होगा कि लोन की कितनी राशि जमा की जा चुकी है और कितनी बाकि है. यह सारी जानकारी वेब पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म के अंदर ही देनी होगी. संविदा कर्मियों के लिए जॉब फॉर्म जारी किया गया है उसमें राज्य सरकार की देनदारी से जुड़ी जानकारी जैसे बिजली बिल आदि के बारे में भी एक कॉलम में जानकारी मांगी गई है.