Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी
23-Jan-2021 10:13 AM
PATNA:ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर अब है. अब घर से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर तक लाने की चिंता से जल्द छुटकारा मिलेगा और लगेज ले जाने में कोई परेशानी नहीं होगी.
अब रेलवे इसके लिए योजना शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद अब रेलवे यात्रियों का सामान घर से गंतव्य तक पहुंचाएगा. पूर्व मध्य रेलवे के रेल मंडल ने इसे मंजूरी दे दी है.
फरवरी के अंतिम हफ्ते तक पटना में इसकी शुरूआत हो जाएगी. दानापुर मंडल से इसकी शुरुआत की जिम्मेवारी एजेंसी बुक एंड बैगेज्स डॉट कॉम को मिली है.देशभर में इसकी शुरूआत 23 से 26 जनवरी के बीच अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से होगी. वहीं पूर्वी भारत में पटना पहला जंक्शन होगा यहां रेल यात्रियों को ये सुविधा मिलेगी.
दानापुर मंडल ने जिस एजेंसी के साथ टाइअप किया है उस एजेंसी ने सेटअप के लिए काम शुरू कर दिया है. सामान बुक करने के लिए एजेंसी एप व वेबसाइट बना रही है.
यात्रियों को लगेज बुक करने के लिए करना होगा ये काम...
1.एप या वेबसाइट पर जाकर बुकिंग किया जा सकेगा.
2. बैग के साइज, वजन और दूसरी जानकारी देनी होगी और इसके अनुसार ही चार्ज देना होगा.
बुकिंग शुल्क
1. स्टेशन से दूरी और वजन के अनुसार
2.अधिकतम 50 किलोमीटर के दायरे में ये सुविधा मिलेगी
3.सबसे कम रेट 125 रुपए होगा
4.10 किमी की दूरी व न्यूनतम 10 किलो के बैग का एक साइड का शुल्क 125 रुपए
5. बर्थ तक सामान ले जाने के लिए कुली का निर्धारित शुल्क भी लगेगा
6. अधिकतम पांच लगेज होगा तो पहले लगेज का शुल्क 125 रुपए, बाकी के 50-50 रुपए
7.जीपीएस सिस्टम से कर सकेंगे ट्रैकिंग
8.सामान का बीमा भी मिलेगा