ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 'अब फोटो क्लिक कीजिए ...,' फिर दिखा CM नीतीश कुमार का अनोखा अंदाज,...

'अब फोटो क्लिक कीजिए ...,' फिर दिखा CM नीतीश कुमार का अनोखा अंदाज, गवर्नर अर्लेकर को लगाया गले; विवाद की उठी थी चर्चा

15-Dec-2023 11:44 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के राजनीति में पिछले कि दिनों से यह मुद्दा काफी गर्म था कि राज्यपाल और सीएम नीतीश कुमार में सब कुछ सामान्य नहीं है लेकिन अब सीएम नीतीश कुमार ने इस अटकलें पर भी विराम लगा दिया है। इससे पहले यह चर्चा काफी जोर पकड़ा हुआ था कि शिक्षा के मामले को लेकर सरकार और राजभवन में काफी खींचातानी है। इसके बाद अब यह तस्वीर निकल कर सामने आई है।


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित पर आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां सीएम ने पहले लोहपुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित किया और उसके बाद राज्यपाल अर्लेकर को गले लगाते हुए नजर आए। इसके बाद वहां मौजूद मंत्री भी अवाक रह गए हालांकि, किन्हीं को यह समझने में कठनाई नहीं है की यह महज एक आत्मीय भेंट है।


बताया जाता है कि, नीतीश  कुमार ने पहले सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित की और उसके बाद बगल में खड़े राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के पास पहुंच गए। जहां सीएम नीतीश कुमार ने कुछ बातें कहीं  उसके बाद उन्होंने राज्यपाल को गले लगा लिया। इसके बाद इस वाकये पर पत्रकारों की नजर पड़ी तो वो भी ठिठक गए उसके बाद सीएम और गवर्नर दोनों ने कहा कि- अब आपलोग क्लिक कीजिए। 


मालूम हो कि इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने कहा था कि- उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किसी भी तरह का टकराव नहीं है। लेकिन, उन्होंने शिक्षा विभाग के सचिव को लेकर इशारों ही इशारों में कड़ी बातें कही थी।  जिसके बाद यह चर्चा जरूर थी की कुछ न कुछ खटपट जरूर है। लेकिन, अब इस तस्वीर से वह भी खत्म होती हुई नजर आई।