ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / अब पटना में पप्पू यादव बेचेंगे प्याज ! बिस्कोमान वाले रेट पर होगी...

अब पटना में पप्पू यादव बेचेंगे प्याज ! बिस्कोमान वाले रेट पर होगी सेलिंग

01-Dec-2019 12:31 PM

PATNA : पटनावासियों के अब बिस्कोमान के बाद जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव प्याज बेचेंगे। बिस्कोमान ने तो सस्ते दर पर प्याज बेचने से तौबा कर ली है लेकिन अब ये जिम्मा पूर्व सांसद पप्पू यादव संभालेंगे। बता दें कि ये वहीं पप्पू यादव हैं जिन्होनों अकेले दम पर पटना के पानी में डूब रहे लोगों को राहत पहुंचाने का जिम्मा संभाला था।

पप्पू यादव ने घोषणा कर दी है कि वे  दो दिसंबर से पटना में 35 रुपया प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध करवाएंगे।पप्पू यादव खासकर वैसे घऱों में प्याज उपलब्ध करवाएंगे जहां शादी-ब्याह है। पप्पू यादव की ये घोषणा ऐसे वक्त की है जब बिस्कोमान ने प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने का हवाला देकर सस्ते दर से प्याज न बेचने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि बिहार में प्याज की कीमत खुदरा बाजार में 80 से 90 रुपए है। प्याज की बढ़ती कीमत के बीच बिस्कोमान ने पटना समेत कई जिलों में लोगों को 35 रुपए प्रति किलो दर से प्याज उपलब्ध कराया था लेकिन इस दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

संकट की घड़ी में पप्पू यादव हर बार पटनावासियों के साथ खड़े दिख रहे हैं। इससे पहले बाढ़ के दौरान पटना के लोगों की मदद की थी। इस दौरान पप्पू और उनके कार्यकर्ताओं ने पटना के ऐसे इलाके जो पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब चुके थे में जाकर लोगों की कई दिनों तक मदद की थी।

गौरतलब है कि प्याज की कीमतों को लेकर जहां केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं । उन्होनें प्याज की फसल चौपट होने के लिए प्राकृतिक प्रकोप को जिम्मेवाद बताया। इसके बाद से ही केन्द्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। उधऱ बिहार सरकार को भी विपक्ष लगातार निशाना बना रहा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी अपने अंदाज में प्याज की तुलना अनार से लालू ने लिखा है मोदी-पासवान-नीतीश राज में फिर..पिअजवा अनार हो गईल बा...। उन्होनें एक साथ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान , मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को निशाना बनाया।