अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Nov-2022 09:06 AM
PATNA : जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का स्थान बदल दिया गया है। पहले यह बैठक दिल्ली में होनी थी। लेकिन, अब यह पटना में आयोजित होगी। नवगठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक 10 दिसंबर को होनी है। वहीं, इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा होगी।अब इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
बता दें कि, यह बैठक पहले दिल्ली में तय थी पर अब यह निर्णय हुआ कि देश भर से पार्टी के जो डेलीगेट आने हैं उन्हें पटना ही बुला लिया जाए। हालंकि, अभी भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिल्ली में ही होगा।
जानकारी हो कि, चार दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नामांकन की आखिरी तारीख है। उसी दिन यह तय हो जाएगा कि जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन रहेगा। जिसको लेकर यह तय माना जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय संगठनकी कमान मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ही हाथों में रहेगी। हालांकि इसपर मुहर की औपचारिकता जदयू सात दिसंबर को करेगी। जिसके बाद 10 दिसंबर को नवगठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। यह बैठक कर्पूरी सभागार में होगा।
वहीं, इसके बाद 11 दिसंबर को स्थानीय एसके मेमोरियल हाल में जदयू का खुला अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें जदयू के पदािधकारियों सहित कार्यकर्ता खुला शामिल होंगे। इस अधिवेशन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता भी खुला संबोधित करेंगे। इसी खुला अधिवेशन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन होगा। हालांकि,इसको लेकर अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को एक और कार्यकाल मिलने के आसार हैं। कुशवाहा फिलहाल निवर्तमान अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के कार्यकाल का दायित्व संभाल रहे थे।