BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
18-Feb-2022 03:12 PM
PATNA : अब तक आपने देखा हो कि शिक्षक, स्टूडेंट, सफाईकर्मी और डॉक्टर हड़ताल पर जाते थे, लेकिन अब सरकार से अपनी बात मनवाने के लिए पटना के धोबी भी हड़ताल पर जाने वाले हैं. इससे सबसे ज्यादा नुकसान नेताओं को ही होगा. क्योंकि धोबियों ने नेताओं के कपड़े धोने का बहिष्कार कर दिया है. पटना के धोबियों ने 1 मार्च से किसी भी माननीय का कपड़े नहीं धोने का ऐलान कर दिया है. धोबियों की मांग है कि सभी धोबीघाटों का जीर्णोद्धार किया जाए. अगर इस पर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे.
न्यू कैपिटल धोबीघाट संघ के महासचिव रामविलास प्रसाद ने कहा कि पटना में धोबी लंबे समय से धोबीघाट के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. पटना नगर निगम की 25वीं सशक्त समिति की बैठक 24 अगस्त 2018 को हुई थी. इसमें निर्णय लिया गया था कि पटना के 6 धोबीघाटों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा. टेंडर भी किया गया. 6 धोबी घाटों का आवंटन भी हो गया, लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी आज तक एक भी घाट का जीर्णोद्धार नहीं किया गया.
प्रसाद बताते हैं कि कई बार आंदोलन करने पर सरकार की तरफ से आदेश हुआ है. , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2007 में खुद यहां आकर इसके जीर्णोद्धार की बात कही थी. लेकिन बिहार का दुर्भाग्य है कि आज तक इनके आदेशों का पालन नहीं किया गया. राजधानी में लगभग 10 हजार धोबी अभी भी धोबीघाट की समस्या से जूझ रहे हैं. अब और इंतजार नहीं करेंगे, इसलिए हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है.
धोबीघाट संघ के महासचिव ने चेतावनी दी है कि इस महीने के अंत तक धोबीघाटों के जीर्णोद्धार का काम शुरू नहीं हुआ तो 1 मार्च से मुख्यमंत्री, सभी मंत्रियों, सभी सांसदों, सभी विधायकों और सभी पार्षदों के कपड़े धोने बंद कर दिए जाएंगे. साथ ही मार्च में ही बिहार विधानसभा के चालू सत्र अवधि में विधानसभा का घेराव किया जाएगा.