ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अब महावीर मंदिर का नैवेद्यम बिहार के इन शहरों में भी मिलेगा, मंदिर...

अब महावीर मंदिर का नैवेद्यम बिहार के इन शहरों में भी मिलेगा, मंदिर प्रबंधन ने की तैयारी

26-Sep-2020 07:47 AM

PATNA : बिहार के अलग-अलग शहरों से पटना पहुंचने वाले लोग महावीर मंदिर के प्रसिद्ध नैवेद्यम लड्डू का स्वाद जरूर लेना चाहते हैं, लेकिन अब बिहार के अन्य शहरों के लोग भी अपने हाथ नैवेद्यम लड्डू खरीद पाएंगे. महावीर मंदिर प्रबंधन समिति ने अब गया, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय में भी नैवेद्यम लड्डू बेचने का फैसला किया है.


महावीर मंदिर का प्रसिद्ध नैवेद्यम लड्डू अब गया, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय में भी उपलब्ध होगा. गया में राधा कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार का काम महावीर मंदिर की तरफ से करवाया जा रहा है इसके लिए वहां इंजीनियर भेजे गए हैं और जल्द ही इस मंदिर में नैवेद्यम की बिक्री शुरू होगी. मुजफ्फरपुर के गरीब नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अलावे साहू पोखर के पास राम जानकी मंदिर है इन दोनों मंदिरों में नैवेद्मयम उपलब्ध होगा. जबकि बेगूसराय में अग्रसेन मातृ सेवा सदन का अधिग्रहण किया गया है यहां भी नैवेद्यम उपलब्ध कराया जाएगा


आचार्य किशोर कुणाल ने कहा है कि नैवेद्यम इन जगहों पर कैसे उपलब्ध हो कराया जाए, इस पर योजनाएं बनाई जा रही है. पटना में नवोदय लड्डू ₹288 किलो है और इन जगहों पर 285 या ₹290 प्रति किलो की दर तय की जा सकती है.