ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अब केवल आईएएस ही बनेंगे बिहार बोर्ड के अध्यक्ष, नियमों में बदलाव के...

अब केवल आईएएस ही बनेंगे बिहार बोर्ड के अध्यक्ष, नियमों में बदलाव के लिए नीतीश सरकार ले आयी संशोधन विधेयक

25-Jul-2019 11:40 AM

By 2

PATNA : राज्य सरकार के लिए कभी फजीहत का कारण बना रहने वाला बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब बदलाव की दिशा में आगे बढ़ चुका है। आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को बिहार बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बीएसईबी में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। नीतीश सरकार बिहार बोर्ड से जुड़ा एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। बिहार बोर्ड को लेकर नियमों में अब बदलाव किया जा रहा है। सरकार ने तय किया है कि बिहार बोर्ड का अध्यक्ष अब केवल आईएएस अधिकारी ही बनेंगें। किसी भी शिक्षाविद को अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकेगा। बुधवार को विधानसभा में सरकार की तरफ से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संशोधन विधेयक 2019 की कॉपी बांटी गई। इस संशोधन विधेयक में सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं जिनमें अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर भी फैसला है। बिहार बोर्ड में अब एक उपाध्यक्ष और एक निदेशक एकेडमिक परीक्षा नियंत्रक पद भी होगा। नीतीश सरकार यह विधेयक इसी विधानमंडल सत्र में स्वीकृत कराएगी।