बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला
01-Mar-2024 09:01 AM
By AJIT
JEHANABAD : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पहली मार्च से जहानाबाद स्टेशन पर शुरू हो रहा है। रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन का जहानाबाद स्टेशन पर ठहराव के लिए आदेश जारी कर दिया है। यह ट्रेन एक मार्च से पटना से रांची जाते समय और रांची से पटना आते समय जहानाबाद स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। इसके बाद अब आज सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और स्थानीय विधायक सुदय यादव ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया।
दानापुर मंडल के जहानाबाद स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22349 व 22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का अप एवं डाउन में दो -दो मिनट का ठहराव होगा। अप में यह ट्रेन 07.34 बजे जहानाबाद स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 07.36 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 21.25 बजे जहानाबाद स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 21.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। स्थानीय सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है।
वहीं, रेल मंत्रालय ने ठहराव के शुभारंभ पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संसद और विधायक समेत कई अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया। सांसद ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव के बाद रवाना करेंगे। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। जहानाबाद से रांची का सामान्य चेयरकार का किराया 11 सौ रुपये के आसपास होगा।
उधर, इससे उपर के क्लास का किराया दो हजार के आसपास होने की उम्मीद है। टिकट बुकिंग पर्यवेक्षक शेखर कुमार ने बताया कि जल्द ही जहानाबाद से रांची तक का किराया कम्प्यूटर में फीड किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन का ठहराव जहानाबाद स्टेशन पर शुरू होने से जिलेवासियों में खुशी की लहर है। चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने बताया कि जहानाबाद जिले के साथ ही आसपास के जिले अरवल नालंदा जिले वासियों को भी इस ट्रेन के स्टॉपेज से सहूलियत होगी उन्होंने एक बार फिर से रेल मंत्री का धन्यवाद किया।