बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
14-Jul-2020 07:43 AM
DESK : चीन के उकसावे पर लगातार भारत विरोधी नीति अपनाने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने अब नया दावा किया है। नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के मुताबिक भगवान राम नेपाली थे और असली अयोध्या नेपाल में है। प्रधानमंत्री ओली का यह दावा बेहद चौंकाने वाला है।
नेपाली मीडिया के मुताबिक प्रधानमंत्री ने भगवान राम को लेकर जो बयान दिया है उसमें कहा गया है कि भगवान राम भारतीय नहीं बल्कि नेपाली थे। साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि भारत में स्थित अयोध्या नकली है और असली अयोध्या नेपाल में है। ओली ने कहा है कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए नकली अयोध्या का निर्माण किया।
दरअसल नेपाल के प्रधानमंत्री ओली कवि भानुभक्त आचार्य की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नेपाल की संस्कृति को लेकर अपनी राय रखी। नेपाल पर सांस्कृतिक रूप से अत्याचार किया गया और उसके ऐतिहासिक तथ्य तोड़े मरोड़े गए ऐसा ओली का आरोप है। ओली ने कहा है कि यह बहुत हास्यास्पद है कि हमने भारतीय राजकुमार राम को सीता दी थी जबकि हकीकत यह है कि राम नेपाल के रहने वाले थे और अयोध्या आज भी बीरगंज से थोड़ा पश्चिम में बसने वाला एक गांव है। नेपाल के प्रधानमंत्री होली का यह बयान एक नया विवाद खड़ा करने वाला है।