गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
13-Aug-2020 06:58 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण को देखते हुए पटना हाईकोर्ट में 31 अगस्त तक वर्चुअल कोर्ट के जरिए मामलों की सुनवाई होगी। दरअसल पटना हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ता संघों के पदाधिकारी, बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन ललित किशोर समेत केंद्र सरकार के एडीशनल सॉलीसीटर जनरल और पूर्व महाधिवक्ता पी के शाही के अनुरोध पर हाईकोर्ट की फुल बेंच ने 31 अगस्त तक वर्चुअल कोर्ट चलाने का आदेश दिया है।
इस मामले पर हाईकोर्ट की फुल बेंच ने सुनवाई की जिसमें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह और न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव की पूर्ण पीठ ने 31 अगस्त तक वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से सुनवाई करने का आदेश दिया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 2 सितंबर को रखी गई है वर्चुअल कोर्ट आगे चलेगा या नहीं इस पर अब 2 सितंबर को फैसला होगा।
हाई कोर्ट की तरफ से 17 मई को जारी आदेश की मियाद अब 7 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने इस आदेश से की प्रति सभी जिला न्यायालयों को भेजने का भी आदेश दिया है।