ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अब 3 दिनों के अंदर पूरी करनी होगी केस डायरी, तय समय पर...

अब 3 दिनों के अंदर पूरी करनी होगी केस डायरी, तय समय पर केस का निपटारा नहीं होने पर पुलिस पदाधिकारियों पर होगी प्राथमिकी

04-Sep-2019 10:24 AM

By 3

PATNA : अधिक दिनों तक अब केस पेडिंग रखने वाले आइओ पर नकेल कसने की पूरी तैयारी हो गई है. सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी ने नया नियम लागू कर दिया है. अब पटना मध्य रेंज में आने वाले सभी थानों के थानेदार, डीएसपी और केस के आइओ को तीन दिन के अंदर केस की डायरी पूरी कर हर हाल में सिटी एसपी मध्य को देना होगा. इसके लिए गांधी मैदान स्थित पुलिस कार्यालय में सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन रुम बनाया गया है. जहां सभी आइओ को अपने-अपने केस की डायरी लानी होगी. इसके साथ ही डीएसपी दो घंटे, थानेदार छह घंटे और आइओ चार घंटे रुम में अपनी ड्यूटी देंगे. सिटी एसपी ने कहा कि मध्य क्षेत्र में करीब आठ हजार पेडिंग मामले हैं और सभी पीड़ित लगातार थानों का चक्कर लगा रहे हैं. दो महीनों के अंदर पांच हजार पेडिंग मामले को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है. अगर समय पर केस का निपटारा नहीं होता है तो जिम्मेवार थाना प्रभारी, आइओ और डीएसपी पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.