गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
12-Nov-2022 10:26 AM
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं की तारीख के साथ रिजल्ट कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने 51 पदों के साथ 46 हजार 102 रिक्तियों पर बहाली के लिए परीक्षा के साथ रिजल्ट ज़ारी किया जाएगा। इसको लेकर एक साल की परीक्षा और रिजल्ट कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें पोस्ट की संख्या,प्री परीक्षा की तारीख,मेंस का डेट, इंटरव्यू सारी जानकारी दी गई है। इसी कड़ी में जो सबसे बड़ी जानकारी है वो यह है कि लोक सेवा आयोग द्वारा सबसे अधिक बहाली प्रधान शिक्षकों की होगी।
आयोग के तरफ से बताया गया है कि राज्य में 40 हजार 506 पदों पर प्रधान शिक्षक का दिसंबर माह में प्री परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसको लेकर आयोग के तरफ से जो जानकारी दी गयी है, उसके अनुसार यह परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित करवाया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर मेंस और लिखित परीक्षा की तारीख नहीं जारी की गई है। लेकिन, इतना जरूर बताया गया है कि प्री परीक्षा का रिजल्ट 03 जनवरी 2023 तक जारी कर दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि, बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य करणों से स्थगित कर दिया है। शुरुआत में यह परीक्षा 28 जुलाई को होने वाली थी। लेकिन,आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा सितंबर में कराने की बात कही थी। लेकिन, इस माह में भी यह परीक्षा नहीं आयोजित नहीं हो पाई। जिसके बाद अब आयोग के तरफ से जारी कैलेंडर में यह साफ़ कर दिया गया है कि यह परीक्षा नवंबर माह में होगी।
इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 16204 पद हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद आरक्षित हैं। दिव्यांग के लिए भी चार प्रतिशत सीट आरक्षित है। इसमें दृष्टि बाधित के लिए 421, मूक बधिर के लिए 410, अस्थि दिव्यांग के लिए 397 एवं मनोविकार-बहुदिव्यांग के लिए 392 पद आरक्षित है।