ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / news / आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, खाद्य निगम के...

आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के दो ठिकानों पर रेड

13-Oct-2023 11:56 AM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना और बेतिया से निकलकर सामने आ रही है जहां आर्थिक अपराध इकाई की रेड पड़ी है। खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की रेड मारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा के पटना और बिटिया के आवास पर छापेमारी हुई है। इसके अलावा इनके  कार्यालय में भी छापेमारी की गई है। इनके खिलाफ आय से  अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया।


बताया जा रहा कि, खाद निगम के सहायक प्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा के ऊपर 101%अधिक संपत्ति रखने का मामला सामने आया इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने आज उनके ठिकानों पर छापेमारी की है। बिहार राज्य खाद्य निगम के विरूद्ध आर्थिक अपराध थाना कांड सं0-14 / 2023, दिनांक 12.10.2023, धारा- 13(2) सह पठित 13(1) (B) भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम 1988 ( यथा संशोधित 2018) दर्ज किया गया है।


वर्मा ने बिहार राज्य खाद्य निगम में कार्यरत रहते हुए अर्जित आय के स्रोत से 45,71,967/- रुपये की परिसम्पत्ति अप्रत्यानुपातिक धनार्जन के द्वारा अर्जित की जो उनकी ज्ञात आय से 101.6 प्रतिशत अधिक है। विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर उनके पटना स्थित कार्यालय एवं पटना तथा बेतिया के आवासीय परिसर में छापामारी की जा रही है।