बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Jan-2020 07:17 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का ताजा मामला जहानाबाद जिले से सामने आया है. आवास योजना में धांधली की शिकायत की शिकायत से नाराज आवास सहायक ने वार्ड सदस्य को ही मर्डर की धमकी दे दी. वार्ड सदस्य की ओर से एक कॉल रिकार्डिंग पेश की गई है. जिसमें आवास सहायक वार्ड सदस्य को बेडरूम से उठवाकर मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड की है. जहां टेहटा थाना इलाके के पूर्वी सरेन पंचायत के आवास सहायक बिक्रम कुमार वर्मा ने उसी पंचायत के वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य प्रमेचंद प्रसाद को मर्डर की धमकी दी है. वार्ड सदस्य प्रमेचंद प्रसाद ने टेहटा थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित प्रमेचंद प्रसाद ने पुलिस को धमकी वाले कॉल की ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी है. ऑडियो रिकार्डिंग में आवास सहायक गाली-गलौज और धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है.
वार्ड सदस्य प्रमेचंद प्रसाद के मुताबिक वार्ड संख्या 10 की एक महिला लाभुक को धानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिलना था. उसी में आवास सहायक के ऊपर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है. उसी मामले को ख़त्म करने के लिए फोन पर गली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस मामले में जहानाबाद एसपी मनीष का कहना है कि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.