गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
20-Sep-2020 12:12 PM
PATNA : पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने और पूर्व सांसद आंनद मोहन को रिहा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा करने वाले क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर को उनके कंकड़बाग आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तारी के समय धनवंत सिंह राठौर ने सरकार पर कई आरोप भी लगाये. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने चुनाव से पहले कई वादे किये थे जिनमें एक एक वादा था महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पटना के मुख्या चुराहे पर लगेगी लेकिन उनका वो वादा आजतक पूरा नहीं हो पाया. इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का भी वादा किया था. धनवंत सिंह राठौर ने बताया कि मांगों के आलोक में उन्होंने और उनके कई सहयोगियों ने 9 अगस्त से 24 अगस्त तक आमरण अनशन का आयोजन भी किया लेकिन फिर भी सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली.
सरकार के रवैये से परेशान होकर सभी ने 20 सितंबर को सीएम आवास के समक्ष आत्मदाह करने का फैसला लिया जिसके बाद पटना सिटी एसपी के नेतृत्व में उन्हें पूछताछ के नाम पर गिरफ्तार कर लिया गया. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनका यह आंदोलन तब तक नहीं रुकने वाला जब तक नीतीश कुमार अपने वादे को पूरा नहीं करते हैं.