बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
19-Feb-2021 11:54 AM
DELHI : दुनिया भर में आतंकवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवाद एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में हमें गंभीरता पूर्वक ना केवल सोचना होगा बल्कि इसके खात्मे के लिए बुनियादी स्तर पर काम करना होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यह सोचना गलत है कि आतंकवाद में केवल कम पढ़े लिखे लोग ही शामिल हैं जबकि हकीकत यह है कि आतंकी में शिक्षित लोगों की बड़ी तादाद शामिल है.
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक विश्व भारती यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से सकारात्मक दिशा में चलने का आह्वान किया.
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि सफलता-असफलता हमारा भविष्य तय नहीं करतीं, फैसला लेने से अगर कोई डर लगने लगे तो हमारे लिए संकट है. अगर फैसला लेने की हिम्मत चली गई, तो समझ लीजिए कि आप युवा नहीं रही. पीएम मोदी ने विश्वभारती यूनिवर्सिटी के छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वो सभी अगले 25 सालों के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, जिनमें अपने लक्ष्यों को तय करें.