ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railways का बड़ा फैसला: अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में लागू होगा इमरजेंसी कोटा BPSC Exam 2026 : BPSC एग्जाम के लिए बिना OTR नहीं भर सकेंगे फॉर्म, जानिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी BIHAR EXPRESSWAY: बिहार में भी बनने जा रही अमेरिकन स्टाइल सड़क,120 की स्पीड से दौड़ा सकेंग आप भी अपनी कार; इतनी दूरी के बाद दिखेगा पहला कट RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. Bihar rent agreement : बिहार में रेंट एग्रीमेंट की फीस में भारी कटौती, किरायेदारों को होगा हज़ारों रुपए तक की बचत Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव

आसमान से बरस रही आग: लू और भीषण गर्मी से बिहार में अबतक 29 लोगों की मौत!, अस्पतालों में बढ़े मरीज

आसमान से बरस रही आग: लू और भीषण गर्मी से बिहार में अबतक 29 लोगों की मौत!, अस्पतालों में बढ़े मरीज

17-Jun-2023 04:19 PM

By First Bihar

DESK:  बिहार में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान हैं। अब यह गर्मी जाललेवा हो गयी है। चौबीस घंटे के भीतर बिहार में 29 लोगों की जान इस जानलेवा गर्मी से हो गयी है। मरने वालों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। अस्पतालों में लू और भीषण गर्मी से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 


हीटवेव के कारण बिहार में अब तक 29 लोगों की जान चली गयी है। सासाराम रेलवे स्टेशन पर 3 लोगों की हीटवेव के कारण मौत हो गयी है। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने लू लगने से मौत की आशंका व्यक्त करते हुए कहां है कि देखने से प्रथम दृष्टया लगता है कि तीनों को लू लगा था और लू लगने से ही तीन यात्रियों की मौत हुई है। जीआरपी ने तीनों मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। बता दें कि प्लेटफार्म नंबर- 7 पर एक शख्स की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन के प्रवेश स्थल पर भी दो व्यक्ति की मौत हो गई। तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक की पहचान नोखा निवासी सुरेश ठाकुर के रूप में हुई है जबकि दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बता दें कि एक सप्ताह से अधिक समय से पूरा सासाराम हीटवेव की चपेट में है।


बता दें कि हीटवेव से सबसे ज्यादा मौत भोजपुर जिले में हुई है जहां छह लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 4 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा रोहतास में 3, नालंदा में एक, जमुई में एक, बांका-4, औरंगाबाद-3, जहानाबाद-1, भागलपुर-1, अरवल-4 गया में एक और पटना में एक व्यक्ति की मौत हीटवेव के कारण हुई है. बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट होने की आसार नहीं है ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से हीटवेव के प्रकोप से बचने की अपील की है.


भीषण लू और गर्मी को देखते हुए राजधानी पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बारहवीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले 20 जून को गर्मी छुट्टी के बाद सभी स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन चिलचिलाती गर्मी और इसको लेकर रेड अलर्ट के कारण जिला प्रशासन ने 24 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दे दिया है। वही मौसम विभाग ने 6 जिलों में अति उष्ण लहर का पूर्वानूमान जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वही 12 जिलों में भीषण हीट वेब को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।