ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आर्केस्ट्रा डांसर को भारी पड़ा 'तमंचे पर डिस्को', पुलिस ने किया जेल में...

आर्केस्ट्रा डांसर को भारी पड़ा 'तमंचे पर डिस्को', पुलिस ने किया जेल में बंद

26-Nov-2022 03:01 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : बिहार में इन दिनों एक नया प्रचलन शुरू हो चूका है। शादी, बर्थडे, हो या अन्य कोई भी आयोजन इसमें आर्केस्ट्रा डांस का आयोजन करवाया जाता है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी बात यह होती है कि इस समारोह में डांस करने आने वाली नर्तकी हाथ में हथियार लेकर डांस करते नजर आती है। जिसको लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन, इसके बाजजूद लोग जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेतिया जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक डांसर को तमंचे पर डिस्को करना काफी महंगा पड़ गया और उसपर पुलिसिया कार्रवाई भी हो गई। 


दरअसल,बिहार के बेतिया जिले के मैनाटांड़ में आर्केस्ट्रा में हथियार लेकर झूमना महिला डांसर को महंगा पड़ गया और उसे जेल की सैर करनी पड़ गई। बताया जा रहा है कि, पुरुषोत्तमपुर थाने के पास किसी ने एक वीडियो सेंड किया, इसमें एक युवती हाथों में हथियार लेकर तमंचे पर डांस कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में छानबीन किया और डांसर की गिरफ्तारी की गई। पूरा मामला पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भलुवहिया गांव का है, जहां बारात निकलने के दौरान घर के बाहर आर्केस्ट्रा का आयोजन करवाया जा रहा था।


इसको लेकर पुरुषोत्तमपुर थाने के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि, उनके मोबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें एक महिला हथियार के साथ डांस कर रही थी। जिसके बाद इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मर्जदवा स्थित सतीश कुशवाहा के आर्केस्ट्रा से डांसर को महिला पुलिस की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि शादी समारोह या किसी तरह के समारोह में हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग अपराध की श्रेणी में आता है।


इधर, स्टेज पर चढ़ कर महिला डांसर को हथियार थामने वाले शख्स चांद बाबू की तलाश भी जारी है। बताया जा रहा है कि चांद बाबू ने ही महिला डांसर को स्टेज पर चढ़कर हथियार दिया था और खुद भी गानों पर थिरक रहा था। और फिर वहां से फरार भी हो गया। आरोपी की तलाश में बेतिया के कई ठिकानों पर पुलिस छापा मार रही है। और उसकी गिरफ्तारी के प्रत्युस लगातार जारी है। वहीं, इस डांसर का नाम रोशनी खातुन को बताई जा रही है। यहभलुवलिया निवासी अबुलैश मियां के लड़के की शादी के लिए बारात में डांस कर रही थी।