गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Aug-2020 07:58 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इन दिनों लोजपा पार्टी हॉट केक बनी हुई है. सूबे के सियासी गलियारे में हर किसी की नजर लोजपा के स्टैंड के ऊपर टिकी हुई है. एनडीए में एक साथ होने के बावजूद भी जेडीयू और एलजेपी के बीच तल्खी लगातार बढ़ती ही जा रही है. दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे के आमने-सामने हैं.
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी बिलकुल आर-पार की मूड में है. दोनों पार्टी के नेताओं की ओर से एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ जुबानी हमले किये जा रहे हैं. नीतीश कैबिनेट में मंत्री विजेंदर यादव को एलजेपी नेता अशरफ़ अंसारी ने करारा जवाब दिया है. लोजपा नेता अशरफ़ अंसारी ने मंत्री विजेंदर यादव को घेरते हुए सीधे सीएम नीतीश के ऊपर हमला बोला. उन्होंने इतना तक कह दिया कि नीतीश कुमार कृपा पर बने मुख्यमंत्री बने हुए है.
एलजेपी नेता अशरफ़ अंसारी ने कहा कि यह लोग जो खुद कृपा पर मंत्री बने है. उनका बोलना अपने मालिकों के लिए जायज़ है. यह लोग प्रधानमंत्री का अनादर करते है बिहारीयों को को लगातार मार रहे है. कोई सच बोले तो यह लोग वफ़ादारी दिखाने में कंपटीशन करते है. ललन बाबू से इनको ज़्यादा अंक चाहिए.
बिहार में सियासी तनातनी के बीच एनडीए के ऊपर हर किसी की नजर बनी हुई है. एनडीए के अंदरखाने में खलबली मची हुई है. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. बिहार में बाढ़ और कोरोना टेस्टिंग से लेकर राज्य में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिराग मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं.