ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

आपदा राहत के लिए बिहार को 50 लाख की आर्थिक मदद देना चाहता है नैफेड, उपाध्यक्ष सुनील सिंह बोले.. सीएम नीतीश मुलाकात का वक़्त नहीं दे रहे

आपदा राहत के लिए बिहार को 50 लाख की आर्थिक मदद देना चाहता है नैफेड, उपाध्यक्ष सुनील सिंह बोले.. सीएम नीतीश मुलाकात का वक़्त नहीं दे रहे

09-Oct-2019 09:26 PM

PATNA : बिहार में आई आपदा के बीच महानायक अमिताभ बच्चन की तरफ से 51 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने के बाद नैफेड के उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील सिंह ने कहा है कि वह नैफेड दिल्ली की तरफ से बिहार को 50 लाख की आर्थिक मदद देने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलने का वक्त नहीं दे रहे।

आपको बता दें कि सुनील कुमार सिंह नैफेड दिल्ली के उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ बिहार बिस्कोमान के चेयरमैन भी हैं।  सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए क्या कहा है कि वह पिछले 6 दिनों से बिहार सरकार को आर्थिक मदद देने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें मुलाकात का वक्त नहीं दे रहे। 

सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए यह बात तब रखी है जब अमिताभ बच्चन की तरफ से 51 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलने की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दी। कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद किसी भी वक्त जमा कर सकता है लेकिन नैफेड के उपाध्यक्ष सुनील सिंह सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद ही यह आर्थिक मदद देना चाहते हैं।